logo

IPO Today: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की भरमार! आज से लेकर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे ये इश्यू

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 26, 2026 10:12 AM IST

IPO Today: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की भरमार! आज से लेकर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे ये इश्यू

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 26 अक्टूबर: शेयर बाजार में IPO पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 का दिन अहम है। आज EAAA India Alternatives Limited का मेनबोर्ड IPO खुल रहा है। यह इश्यू 28 अक्टूबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने एक शेयर की कीमत ₹1,585 से ₹1,665 तय की है। इश्यू के जरिए करीब ₹1,200 करोड़ जुटाने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा, बाजार में पहले से कुछ इश्यू भी खुले हुए हैं। इनमें Ola Electric Mobility, RGF Capital Markets और South India Paper Mills जैसी कंपनियों के इश्यू शामिल हैं। इसके बाद, 27 अक्टूबर से BLS Polymers और SFC Environmental Technologies के IPO खुलने वाले हैं। ऐसे में निवेशकों के पास इस हफ्ते अलग-अलग कंपनियों के इश्यू पर नजर रखने का मौका है।

हालांकि, किसी IPO में आवेदन करने से पहले उसकी कीमत, कंपनी का कारोबार, वित्तीय स्थिति और जोखिम समझना जरूरी है। केवल इश्यू खुलने या बाजार में चर्चा होने के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

आज खुल रहा EAAA India Alternatives IPO

जानकारी दें कि, EAAA India Alternatives Limited का IPO 26 अक्टूबर को खुलकर 28 अक्टूबर को बंद होगा। NSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने प्राइस बैंड ₹1,585 से ₹1,665 प्रति शेयर रखा है। यह मेनबोर्ड IPO है।

निवेशक आवेदन करने से पहले कंपनी के IPO दस्तावेजों में इश्यू का उद्देश्य, वित्तीय प्रदर्शन, जोखिम और शेयरों से जुड़ी शर्तें देख सकते हैं। खास तौर पर ऊपरी प्राइस बैंड पर निवेश की रकम और न्यूनतम आवेदन की शर्तों को एक बार ध्यान से पढ़ना चाहिए।

27 अक्टूबर से खुलेंगे दो बड़े IPO

इसके बाद आगामी मंगलवार, 27 अक्टूबर से BLS Polymers Limited और SFC Environmental Technologies Limited के IPO खुलने वाले हैं। दोनों इश्यू 29 अक्टूबर तक खुले रहेंगे।

इनमें BLS Polymers ने प्रति शेयर ₹142 से ₹150 का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि SFC Environmental Technologies का प्राइस बैंड ₹313 से ₹330 प्रति शेयर है। दोनों कंपनियों के इश्यू मेनबोर्ड श्रेणी में हैं।

इसी दिन SME श्रेणी में Wiscon Industries Limited का IPO भी खुलने वाला है। इसका प्राइस बैंड ₹194 से ₹204 प्रति शेयर रखा गया है। बता दें कि, SME IPO में निवेश करने से पहले शेयरों की मांग, कारोबार और लिस्टिंग के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव के जोखिम को समझना खास तौर पर जरूरी है।


ये भी पढ़ें: Jio Platform IPO Allotment: जियो के शेयर मिले या नहीं? 26 अक्टूबर को ऐसे करें चेक

इस हफ्ते खुलने वाले IPO की लिस्ट

कंपनी खुलने की तारीख बंद होने की तारीख प्राइस बैंड
EAAA India Alternatives 26 अक्टूबर 28 अक्टूबर ₹1,585–₹1,665
BLS Polymers 27 अक्टूबर 29 अक्टूबर ₹142–₹150
SFC Environmental Technologies 27 अक्टूबर 29 अक्टूबर ₹313–₹330
Wiscon Industries (SME) 27 अक्टूबर 29 अक्टूबर ₹194–₹204
M. K. Sons Fine Jewels 28 अक्टूबर 30 अक्टूबर ₹153–₹162

इन तारीखों और कीमतों में बदलाव संभव है। आवेदन करने से पहले NSE, BSE या संबंधित कंपनी के आधिकारिक IPO दस्तावेजों पर ताजा जानकारी जरूर जांचें।

पहले से खुले इश्यू भी रखें नजर में

कुछ कंपनियों के इश्यू 26 अक्टूबर को भी खुले हुए हैं। इनमें जहां Ola Electric Mobility का राइट्स इश्यू 30 अक्टूबर तक खुला है। वहीं, RGF Capital Markets का ऑफर 27 अक्टूबर तक और South India Paper Mills का ऑफर 4 नवंबर तक जारी रहने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा, Aar Shyam India Investment Company और JA Finance के ऑफर 2 नवंबर तक खुले हैं। इन इश्यू में आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें नए IPO से अलग हो सकती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले यह जरूर समझें कि संबंधित इश्यू IPO है, राइट्स इश्यू है या किसी अन्य तरह का ऑफर।

कौन-सा इश्यू आपके लिए सही है?

गौरतलब है कि, किसी IPO का प्राइस बैंड ऊंचा या कम होना अपने आप में यह नहीं बताता कि शेयर महंगा है या सस्ता। कंपनी के कारोबार, कमाई, कर्ज, भविष्य की योजनाओं और उसी क्षेत्र की दूसरी कंपनियों के मुकाबले उसकी स्थिति को भी देखना चाहिए।

वहीं, निवेशकों को यह भी समझना चाहिए कि IPO में आवेदन करने से शेयर मिलने की गारंटी नहीं होती। वहीं, शेयर अलॉट हो जाने पर भी लिस्टिंग के दिन मुनाफा होना तय नहीं है। बाजार की स्थिति और निवेशकों की मांग के आधार पर शेयर की कीमत ऊपर या नीचे जा सकती है।

HDFC Sky से लें बाजार की जानकारी

IPO और शेयर बाजार में निवेश के विकल्पों को समझने के लिए HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म बहुत मददगार हो सकते हैं। निवेशक इनके जरिए बाजार से जुड़ी जानकारी और उपलब्ध निवेश सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं। हालांकि किसी भी इश्यू में आवेदन करने से पहले कंपनी के आधिकारिक दस्तावेज पढ़ना और निवेश से जुड़े जोखिमों को समझना जरूरी है।

इस तरह से  जाए तो, इस हफ्ते कई IPO और दूसरे इश्यू खुल रहे हैं, लेकिन हर इश्यू हर निवेशक के लिए सही नहीं होता। अपनी वित्तीय जरूरत, निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से ही फैसला लें।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy