logo

₹30,213 करोड़ के Jio Platforms IPO में जोरदार मांग! जानें किस निवेशक वर्ग ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 22, 2026 08:23 PM IST

₹30,213 करोड़ के Jio Platforms IPO में जोरदार मांग! जानें किस निवेशक वर्ग ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 22  अक्टूबर:  Jio Platforms के ₹30,213 करोड़ के IPO को आज दूसरे दिन के बीतने के बाद भी निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे तक उपलब्ध NSE आंकड़ों के अनुसार, यह इश्यू कुल 5.57 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। निवेशकों ने 19.75 करोड़ उपलब्ध शेयरों के मुकाबले करीब 110 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। ₹1,119 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर यह मांग लगभग ₹1.23 लाख करोड़ के बराबर बैठती है।

हालांकि, IPO में आई भारी मांग के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा बोली मूल्य का रिकॉर्ड अभी Reliance Power के नाम ही है। बता दें कि, जनवरी 2008 में उसके IPO के लिए करीब ₹7.52 लाख करोड़ की प्रतिबद्धताएं दर्ज हुई थीं।

किस निवेशक वर्ग से आई सबसे ज्यादा मांग?

आज NSE के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों में Qualified Institutional Buyers (QIB) सबसे आगे रहे। इस कैटेगरी में उपलब्ध 4.90 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 65.15 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं। यानी QIB हिस्सा 13.29 गुना सब्सक्राइब हुआ।

वहीं Non-Institutional Investors (NII) कैटेगरी में 5.97 गुना मांग दर्ज की गई। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्सों में भी उपलब्ध शेयरों से ज्यादा बोलियां आईं हैं।

Jio IPO का सब्सक्रिप्शन

निवेशक वर्ग सब्सक्रिप्शन
QIB 13.29 गुना
NII 5.97 गुना
रिटेल निवेशक 1.54 गुना
कर्मचारी 2.10 गुना
शेयरधारक 4.04 गुना
कुल 5.57 गुना

बता दें कि ये आंकड़े 22 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे उपलब्ध NSE के आंकड़ों पर आधारित हैं। IPO की बोली प्रक्रिया आगामी 23 अक्टूबर को बंद होगी, इसलिए अंतिम सब्सक्रिप्शन में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Jio IPO का जलवा बरकरार! 22 अक्टूबर दोपहर तक QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा बोली

क्या Jio IPO ने बनाया सबसे बड़ी बोली का रिकॉर्ड?

देखा जाए तो Jio IPO में अब तक आई मांग काफी बड़ी है, लेकिन यह भारत के सबसे ज्यादा बोली मूल्य वाले IPO से यह अभी पीछे है। इसके पहले Reliance Power के जनवरी 2008 के IPO में करीब ₹7.52 लाख करोड़ की कुल प्रतिबद्धताएं दर्ज की गई थीं। तब उस समय इश्यू का आकार करीब ₹11,560 करोड़ था।

यहां एक अहम अंतर समझना जरूरी है। बोली या आवेदन का कुल मूल्य वह रकम है, जिसके बराबर निवेशकों ने शेयरों के लिए आवेदन किया। यह कंपनी को वास्तव में मिली रकम नहीं होती। इसी तरह, अलग-अलग IPO के आंकड़ों की तुलना करते समय एंकर निवेशकों, आवेदन की गणना और भुगतान की शर्तों में अंतर का भी ध्यान रखना चाहिए।

बड़े IPO से कैसे अलग है Jio?

भारत के प्राथमिक बाजार में कई बड़े IPO को इश्यू के आकार से कई गुना ज्यादा मांग मिली है। उपलब्ध ऐतिहासिक रिपोर्टों में Reliance Power, LG Electronics India और Bajaj Housing Finance जैसे इश्यू प्रमुख रहे हैं।

IPO वर्ष रिपोर्ट की गई बोली या मांग
Reliance Power 2008 करीब ₹7.52 लाख करोड़
LG Electronics India 2025 करीब ₹4.40 लाख करोड़
Bajaj Housing Finance 2024 करीब ₹3.28 लाख करोड़
Jio Platforms 2026 दूसरे दिन मजबूत मांग; अंतिम आंकड़ा बाकी

जानकारी दें कि, ऐतिहासिक आंकड़े अलग-अलग रिपोर्टिंग तरीकों पर आधारित हो सकते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह समान आधार पर बनी अंतिम रैंकिंग नहीं मानना चाहिए। Jio IPO की अंतिम मांग का पता इश्यू बंद होने के बाद ही चलेगा।

QIB निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी क्यों अहम?

बता दें कि, संस्थागत निवेशकों की बड़ी भागीदारी IPO की मांग को मजबूती देती है। Jio में QIB कैटेगरी का 13.29 गुना सब्सक्रिप्शन बताता है कि इस वर्ग ने इश्यू में काफी दिलचस्पी दिखाई है। NII और शेयरधारकों की कैटेगरी में भी अच्छी मांग दर्ज हुई।

फिर भी ज्यादा सब्सक्रिप्शन का अर्थ यह नहीं है कि लिस्टिंग के दिन शेयर की कीमत जरूर बढ़ेगी। लिस्टिंग का प्रदर्शन बाजार की स्थिति, कंपनी के मूल्यांकन, निवेशकों की उम्मीदों और शेयरों की मांग जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा।

Jio के कारोबार पर निवेशकों की नजर

यह भी बता दें कि, Jio Platforms, Reliance Industries के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार से जुड़ी कंपनी है। इसके पास बड़ा ग्राहक आधार है और कंपनी कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाश रही है।

ऐसे में निवेशकों के लिए अहम सवाल यह है कि, कंपनी अपने बड़े ग्राहक आधार को लंबे समय में कितनी कमाई और मुनाफे में बदल पाती है। इसलिए IPO का मूल्यांकन करते समय सिर्फ सब्सक्रिप्शन नहीं, बल्कि कारोबार की संभावनाओं और वित्तीय प्रदर्शन को भी समझना चाहिए।

निवेश से पहले क्या रखें ध्यान?

हालांकि HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बाजार संबंधी जानकारी और निवेश सुविधाएं IPO से जुड़ी जानकारी समझने तथा शेयर बाजार पर नजर रखने में मदद कर सकती हैं। लेकिन किसी भी प्लेटफॉर्म से मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती। निवेशकों को कंपनी के दस्तावेज, मूल्यांकन और जोखिम समझने के बाद ही फैसला लेना चाहिए।

अंत में यह बताते चलें कि, Jio Platforms IPO के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़े सामने आएंगे। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों से साफ है कि संस्थागत निवेशकों की मांग इस इश्यू को मजबूत समर्थन दे रही है, लेकिन Reliance Power का ऐतिहासिक बोली रिकॉर्ड अब भी काफी आगे है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy