logo

NBFC Stocks: FII इनफ्लो और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चमके Bajaj Finance और Shriram Finance

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 5, 2026 02:51 PM IST

NBFC Stocks: FII इनफ्लो और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चमके Bajaj Finance और Shriram Finance

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 05 नवंबर: नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 7% तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई। ब्रॉडर मार्केट में आई चौतरफा खरीदारी के चलते बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कैपिटल, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, एलएंडटी फाइनेंस और पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। माना जा रहा है कि इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा खरीदारी और दूसरा सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट।

मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी खरीदारी ने लिक्विडिटी सेंटीमेंट को मजबूत किया है। वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बाद भारत में सरकारी बॉन्ड की यील्ड में तेज गिरावट आई है। सरकारी बॉन्ड की यील्ड 11 बेसिस पॉइंट्स गिर गई जो पिछले 7 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

ये भी पढ़ें: LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.6% की बढ़ोतरी, ₹489 करोड़ पर पहुंचा

बॉन्ड यील्ड घटने से एनबीएफसी और वित्तीय संस्थानों के लिए बॉरोइंग एक्सपेंस और क्रेडिट कॉस्ट कम होने की संभावना बनती है। घटती फंड कॉस्ट से आने वाली तिमाहियों में एनबीएफसी कंपनियों के शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIMs) और लोन डिस्बर्समेंट ग्रोथ को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एनबीएफसी के शेयरों में तेजी के साथ-साथ पूरे मार्केट में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,561 अंक चढ़कर 78,862 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में 457 अंकों की तेजी आई और यह 24,419 पर पहुंच गया। इस तेजी के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप बढ़कर 501.14 लाख करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy