Nifty 50
- SBI₹1,13526.40 (2.38%)
- Titan Company₹4,648.10-259.90 (-5.30%)
- Cipla₹1,417.5029.50 (2.13%)
- HDFC Life Insurance ₹575.50-19.55 (-3.29%)
- Tata Consumer ₹1,130.9018.50 (1.66%)
- Hindalco Industries₹900-27.75 (-2.99%)
- Apollo Hospitals₹8,821108.50 (1.25%)
- BSE₹3,755.70-109.20 (-2.83%)
- ITC₹296.603.30 (1.13%)
- Tata Motors PV₹252.55-6.65 (-2.57%)
- UltraTech Cement₹12,428138.00 (1.12%)
- Bajaj Finance₹1,093.85-27.25 (-2.43%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,398.2010.20 (0.73%)
- Eternal₹366-9.05 (-2.41%)
- ONGC₹2251.48 (0.66%)
- Adani Enterprises₹2,688-57.10 (-2.08%)
- Trent₹3,19013.70 (0.43%)
- InterGlobe Aviation₹5,499.30-111.70 (-1.99%)
- Power Grid Corp₹259.101.10 (0.43%)
- Jio Financial ₹224.50-4.46 (-1.95%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
PhysicsWallah Q2 FY27: मुनाफा 106% बढ़कर ₹143.6 करोड़, शेयर में 10% की छलांग
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 5, 2026 03:19 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 05 नवंबर: अलख पांडे के नेतृत्व वाली एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 10% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि और मार्जिन में सुधार ने निवेशकों का ध्यान खींचा। क्वार्टर-1 में हुए 88.3 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले क्वार्टर-2 में कंपनी ने शानदार टर्नअराउंड दिखाया है। हालांकि, कंपनी के ऑफलाइन बिजनेस ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही। खास तौर पर NEET से जुड़े बिजनेस पर एग्जाम के नतीजों और एडमिशन के समय में बदलाव का असर दिखा।
गुरुवार को फिजिक्सवाला का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 140 रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 127.45 रुपये से 9.85% ज्यादा था। हालांकि, इसके बाद शेयर ने अपनी कुछ बढ़त गंवा दी। सुबह करीब 11 बजे यह 133.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से करीब 4.4% ऊपर था।
गुरुवार के इंट्राडे हाई बेस पर शेयर अपने 109 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 28% ऊपर था। हालांकि, 2026 में अब तक शेयर की परफॉर्मेंस लगभग सपाट रही। गौरतलब है कि फिजिक्सवाला लिमिटेड के शेयर 18 नवंबर 2025 को मार्केट में लिस्ट हुए थे।
ये भी पढ़ें: NBFC Stocks: FII इनफ्लो और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चमके Bajaj Finance और Shriram Finance
फिजिक्सवाला ने सितंबर तिमाही में 1,242 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 1,051 करोड़ रुपये से 18.2% ज्यादा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 106% बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 70 करोड़ रुपये था।
कंपनी का ऑनलाइन बिजनेस रेवेन्यू 26% बढ़कर 694 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ऑफलाइन बिजनेस का रेवेन्यू 9% बढ़कर 541 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक नीट यूजी एग्जाम में देरी की वजह से जिन छात्रों के एडमिशन टले थे, उनमें से कई ने सितंबर तिमाही में दाखिला लिया। इस दौरान नीट में एडमिशन 30% से ज्यादा बढ़ा।
कुल मिलाकर फिजिक्सवाला के Q2 नतीजों में रेवेन्यू और मुनाफे की अच्छी बढ़त दिखी है। ऑनलाइन बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन ऑफलाइन कारोबार की ग्रोथ थोड़ी धीमी है। कंपनी के लिए नए कोर्स, साउथ इंडिया में एक्सपेंशन और ऑफलाइन सेंटर्स की कमाई में सुधार आगे अहम रहेंगे।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

