logo

TIPS Music Q2FY27 नतीजे: 65.5 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट, 650% अंतरिम लाभांश की घोषणा

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 16, 2026 05:02 PM IST

TIPS Music Q2FY27 नतीजे: 65.5 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट, 650% अंतरिम लाभांश की घोषणा

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लीडिंग कंपनी टिप्स म्यूजिक ने फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के नतीजों से बाजार को चौंका दिया है। कंपनी द्वारा 650 प्रतिशत के भारी भरकम इंटरिम डिविडेंड की घोषणा और स्ट्रॉग रेवेन्यू की वजह से शुक्रवार को इसके शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, जिससे स्टॉक अपने 52 वीक ऑल टाइम हाई (754.05 रुपये) पर पहुंच गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23% बढ़ा जबकि ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 35% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि कंटेंट पर बढ़ते खर्च के कारण कंपनी के मुनाफे के मार्जिन में गिरावट आई है।

टिप्स म्यूजिक का नेट प्रॉफिट Q2 FY27 में बढ़कर 65.5 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 53.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 89.2 करोड़ से बढ़कर 120.1 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा IPO: जानिए निवेशकों के लिए क्या है खास जियो प्लेटफॉर्म्स में

कंपनी की ब्याज, टैक्स और दूसरे सोर्स से पहले की कमाई (EBITDA) भी 25% बढ़कर 84.6 करोड़ रुपये रही। हालांकि कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछले साल के 76% से घटकर 70.5% रह गया है। वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 59.6% से गिरकर 54.6% पर आ गया। इसका मतलब है कि कंपनी की कमाई बढ़ी है लेकिन हर 100 रुपये के राजस्व पर पहले के मुकाबले कम मुनाफा बच रहा है।

तिमाही के दौरान टिप्स म्यूजिक का कंटेंट पर खर्च 13.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 97% ज्यादा है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच कुल 73 गाने रिलीज किए। इनमें 40 फिल्मी और 33 गैर-फिल्मी गाने शामिल थे।

म्यूजिक कंपनियों के लिए नए गाने और उनके म्यूजिक राइट्स कारोबार बढ़ाने का अहम जरिया होते हैं। इनसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गानों के इस्तेमाल के जरिए कमाई हो सकती है। हालांकि कंटेंट पर किया गया खर्च तुरंत उतनी ही कमाई सुनिश्चित नहीं करता। किसी गाने की लोकप्रियता और उससे मिलने वाली आय का पता समय के साथ चलता है।

ये भी पढ़ें: Jio Platforms IPO की तारीख तय! ₹30,213 करोड़ का इश्यू तोड़ेगा Hyundai का रिकॉर्ड

टिप्स म्यूजिक के लिए चुनौती यह होगी कि नए कंटेंट पर बढ़ते खर्च से भविष्य में कितनी अतिरिक्त कमाई होती है। यदि नए गाने अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कंपनी को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है। लेकिन कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी तो मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है।

टिप्स म्यूजिक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है। यह फेस वैल्यू के 650% के बराबर है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 22 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। डिविडेंड का भुगतान 12 नवंबर 2026 तक या उससे पहले किया जाना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 650% का आंकड़ा शेयर की फेस वैल्यू पर आधारित है, ना कि बाजार भाव पर। इसलिए इसे 650% निवेश रिटर्न नहीं समझा जाना चाहिए।

डिविडेंड से शेयर धारकों को नकद भुगतान मिलेगा। हालांकि किसी निवेशक को कितना डिविडेंड यील्ड मिलेगा यह उसके शेयर खरीदने की कीमत पर निर्भर करेगा। शुक्रवार को NSE पर टिप्स म्यूजिक का शेयर 700 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 754.05 रुपये तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे यह करीब 8% की बढ़त के साथ 738.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ज्ञात हो कि कंपनी के शेयर में पिछले एक सप्ताह में करीब 18% और एक साल में 41% की तेजी आई है। तीन साल में शेयर करीब 135% चढ़ चुका है।

ये भी पढ़ें: एलन मस्क की कंपनी पर रिलायंस का बयान- भारत में आपका स्वागत है, लेकिन नियम मानने होंगे

कुल मिलाकर टिप्स म्यूजिक का कारोबार बढ़ रहा है लेकिन शेयर में आगे की तेजी इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी इस वृद्धि को कितने समय तक बेहतर मुनाफे में बदल पाती है। निवेश का फैसला केवल शेयर की हालिया तेजी या डिविडेंड की घोषणा के आधार पर लेने के बजाय कंपनी की कमाई और मौजूदा वैल्यूएशन को देखकर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy