logo

Sensex Today: धनतेरस पर दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में तेजी! लेकिन छोटे शेयरों में मची बिकवाली, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 6, 2026 01:06 PM IST

Sensex Today: धनतेरस पर दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में तेजी! लेकिन छोटे शेयरों में मची बिकवाली, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 06 नवंबर: धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल है। आज शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ चुका था, जबकि निफ्टी भी हरे निशान में कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाजार की तेजी के बीच सभी शेयरों में खरीदारी नहीं दिखी। जहां M&M और टाइटन जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार उछाल आया, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा ।

 दोपहर 12 बजे तक बाजार का हाल

आज दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 400.07 अंक यानी 0.50% की बढ़त के साथ 79,710.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 में 58.30 अंक यानी 0.24% की तेजी रही और यह 24,595.00 के स्तर पर पहुंच गया।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों से समर्थन मिल रहा है, लेकिन व्यापक बाजार में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। इससे साफ है कि फिलहाल तेजी कुछ चुनिंदा दिग्गज शेयरों तक सीमित है।

NSE पर इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 में दोपहर 12 बजे तक महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शीर्ष पर रहा। इसमें 3.30% की तेजी आई। इसके साथ ही आज टाइटन, अडानी पोर्ट्स और ICICI बैंक के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

शेयर कीमत बदलाव तेजी
M&M ₹3,230.80 +₹103.30 +3.30%
Titan ₹4,958.40 +₹123.80 +2.56%
Adani Ports ₹1,924.60 +₹40.00 +2.12%
ICICI Bank ₹1,526.80 +₹26.80 +1.79%
HDFC Bank ₹771.55 +₹11.55 +1.52%

हालांकि, M&M के शेयरों में तेजी के पीछे कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अहम वजह रहे। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25% बढ़ा है। वहीं, टाइटन के दूसरी तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 114% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बेहतर नतीजों से इन दोनों शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज बाजार में तेजी के बावजूद निफ्टी 50 के कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। दोपहर 12 बजे तक, श्रीराम फाइनेंस इस सूची में सबसे नीचे रहा। इसके अलावा TMPV, आयशर मोटर्स, BEL और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

शेयर कीमत बदलाव गिरावट
Shriram Finance ₹932.40 -₹31.60 -3.28%
TMPV ₹286.85 -₹6.85 -2.33%
Eicher Motors ₹7,545.00 -₹168.00 -2.18%
BEL ₹387.75 -₹7.35 -1.86%
Adani Enterprises ₹2,682.60 -₹50.70 -1.85%

इन शेयरों में गिरावट ने बाजार की कुल तेजी को सीमित किया। इससे साफ है कि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के बावजूद कई शेयरों में बिकवाली जारी है।

ये भी पढ़ें- रिवर्स AI ट्रेड का असर: Mphasis, Infosys, TCS और HCL Tech चमके, निफ्टी IT में 2.35% से ज्यादा की बढ़त

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव

देखा जाए तो फिलहाल, बाजार की तेजी का फायदा व्यापक स्तर पर नहीं दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1.45% नीचे था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आज 1.88% की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं एक्सचेंज पर दोपहर तक 2,511 शेयर गिरावट में थे, जबकि 1,204 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। यह आंकड़ा साफ बताता है कि, फिलहाल  बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से काफी ज्यादा है।

बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, रुपये पर भी दबाव

जानकारी दें कि, बाजार में अनिश्चितता के बीच आज इंडिया VIX करीब 9.50% बढ़कर 17.06 पर पहुंच गया। VIX में तेजी को बाजार में बढ़ते उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

दूसरी ओर, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब ₹94.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को कुछ समर्थन मिला, लेकिन वैश्विक बाजारों की कमजोरी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर

देखा जाए तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। जापान के निक्केई और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी टेक शेयरों में कमजोरी ने भी निवेशकों के भरोसे को प्रभावित किया।

निवेशकों की नजर किन बातों पर

धनतेरस के दिन बाजार की बढ़त अब तक सकारात्मक रही, लेकिन कमजोर बाजार-चौड़ाई और ऊंचे VIX को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। निवेशकों को कंपनी के नतीजे, शेयर का मूल्यांकन और अपनी जोखिम क्षमता देखकर फैसला करना चाहिए। इसके लिए HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म पर बाजार की जानकारी और निवेश से जुड़े साधन एक जगह मिलते हैं, जिससे निवेशक शेयरों पर नजर रखकर अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद पा सकते हैं।

इस तरह फिलहाल दोपहर 12 बजे तक, धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार में दिग्गज शेयरों की खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त में हैं, लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की कमजोरी और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार का रुख पूरी तरह मजबूत नहीं कहा जा सकता। ऐसे में निवेशकों की नजर अब वैश्विक बाजारों और कंपनियों के नतीजों पर बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy